कुंडा: जेठवारा पुलिस ने खाण्डे का पुरवा तिराहे से चोरी के 11 मोबाइल के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जेठवारा पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में का खुलासा किया है। एएसपी संजय राय ने रविवार शाम 6 बजे बताया की पुलिस ने खाण्डे का पुरवा तिराहे से प्रियांशु पटेल को को गिरफ्तार किया है।अभियुक्त के कब्जे से 11 चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल और एक चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने गांव के कई लोगों के घर से मोबाइल चुराए थे।