कुंडा: अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने श्रावण मास पर्व के दृष्टिगत अवधेश्वरनाथ धाम का भ्रमण और निरीक्षण किया
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, संजय राय ने शुक्रवार शाम 5 बजे श्रावण मास पर्व के दृष्टिगत अवधेश्वरनाथ धाम का भ्रमण और निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था, कांवड़ यात्रा मार्ग, पार्किंग व्यवस्था और दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिया।