कुंडा: महेशगंज बाजार में आशनाई के चक्कर में एक युवक के साथ की गई मारपीट, पुलिस को दी गई तहरीर
महेशगंज बाजार में आशनाई के चक्कर में एक युवक की आधा दर्जन युवकों ने जमकर पिटाई की। घायल युवक संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगंज का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक की जान बचाई। सीओ ने रविवार शाम 5 बजे बताया की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।