कुंडा: जेठवारा पुलिस ने हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त को सरायबाबू से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जेठवारा पुलिस ने हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त को सरायबाबू से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने शनिवार शाम 6 बजे बताया की वांछित अभियुक्त मो. अंसार को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। अभियुक्त ने पुरानी रंजिश में मारपीट और हत्या का प्रयास किया था।