कुंडा: बालासाहब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे पहुंची मनगढ़, दो दिनों तक करेंगी प्रवास
बालासाहब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे शनिवार शाम 7 बजे मनगढ़ धाम पहुंची। वह मनगढ़ में श्री श्री तुलसी जी महाराज के पिता की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आईं है। उनकी सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात है। वह महाराष्ट्र से आई हैं और मनगढ़ में दो दिनों तक प्रवास करेंगी। स्मिता ठाकरे सामाजिक कार्यो में सक्रिय रही हैं और मुक्ति फाउंडेशन चलाती हैं।