मंडी: भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत मंडी पहुंचीं-जयराम, श्रीकांत की मौजूदगी में बनीं चुनावी रणनीति
Mandi, Mandi | Apr 12, 2024 मंडी सीट पर कांग्रेस से मिलने वाली चुनौती से पार पाने के लिए शुक्रवार शाम मंडी में भाजपा का दरबार सजा तो चुनावी रणनीति का ताना बाना बुना जाने लगा।संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रत्याशी कंगना रणौत, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने मौजूद रहकर चुनाव प्रचार का रोडमैप तैयार किया है।