मंडी: कंगना रनौत को मंडी पार्लियामेंट्री सीट से टिकट मिलने पर बौखलाहट में कांग्रेस: भाजपा संवाद केंद्र प्रमुख प्रशांत शर्मा
Mandi, Mandi | Apr 13, 2024 भाजपा संवाद केंद्र प्रमुख प्रशांत शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर मंडी मुख्यालय में तीखा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की सांसद प्रतिभा सिंह के क्रियाकलाप के कारण आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की निश्चित तौर पर हार होने जा रही है। उन्होंने कहा अब यह बौखलाहट विक्रमादित्य के मुंह से निकल रही है।