मंडी: वल्लभ कॉलेज के 3 छात्र एक साथ बनेंगे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट,पंकज, पुलकित, विनय ने रचा इतिहास
Mandi, Mandi | Apr 12, 2024 वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में स्थापित एनसीसी वायु सेना विंग मंडी के सीनियर अंडर ऑफिसर पंकज कुमार,कैडेट वारंट ऑफिसर विनय ठाकुर व आर्मी विंग कैडेट पुलकित कपूर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनेंगे। इन तीनों मेधावी कैडेटों का चयन NCC स्पेशल एंट्री स्कीम के अंतर्गत हुआ है। पंकज कुमार, विनय ठाकुर व पुलकित कपूर ने वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी से ग्रेजुएशन की हैं।