मंडी: पधर स्कूल मैदान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
Mandi, Mandi | Apr 13, 2024 मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को पधर स्कूल के खेल मैदान में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने रिबन काटकर किया। इस प्रतियोगिता में उपमंडल पधर के कर्मचारी व पधर प्रेसक्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एसडीएम सुरजीत सिंह ने लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाताओं से बढ़कर हिस्सा लेने का आवाहन किया।