जैतहरी: जैतहरी में पुलिस ने अवैध पटाखा बिक्री पर की कार्रवाई, दो दुकानदारों से ₹24,650 की सामग्री जब्त
अनूपपुर। दीपावली पर्व के दौरान बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ जैतहरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर दबिश दी। ग्राम चोलना में भारत केवट (40) के कब्जे से 4 हजार रुपये तथा खूंटाटोला तिराहा में चन्दन गुप्ता (22) के कब्जे से 20 हजार 650 रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए गए। दोनों के पास वैध लाइसेंस और दस्तावेज नहीं मिले।