जैतहरी: केरल से सिंघौरा की नाबालिग बरामद, पुलिस की तेज़ कार्रवाई से परिवार में लौटी मुस्कान
सिंघौरा की 17 वर्षीय नाबालिग के 4 जनवरी को रहस्यमय ढंग से लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया था। थाना वेंकटनगर में मामला दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में टीम सक्रिय हुई,लगातार तलाश के बाद वेंकटनगर पुलिस ने केरल के इडुक्की जिले के उड्डुमबनचोला से बालिका को दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।