झंझारपुर: घर से भटका हुआ छह वर्षीय बालक भैरवस्थान थाना पर सुरक्षित, भैरवस्थान थाने की पुलिस ने सर्वसीमा में उसे भटकते देखा
भैरवस्थान थाने के सर्वसीमा गांव में गश्ती पर मौजूद पुलिस कर्मी बुधवार को घर से भटके हुए एक छह वर्षीय बालक को देखा। बालक सड़क पर रो-रहा था। थाना के 112 नंबर वाहन पर प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मी भटके बालक को लेकर थाने पर पहुंचे।