बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त मधुबनी जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला बुधवार को ललित कर्पूरी स्टेडियम में संपन्न हुआ। रोमांचक मुकाबले में झंझारपुर क्रिकेट क्लब ने मधुबनी की नन्हे क्रिकेट अकादमी को 4 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।