झंझारपुर थाने के चनौरागोठ निवासी 20 वर्षीय ओमप्रकाश ठाकुर की हत्या पारिवारिक अवैध संबंध में की गई। इस मामले में मृतक के सगे चाचा, चचेरे चाचा समेत कुल पांच लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अब भी फरार है।