झंझारपुर: अररिया संग्राम ट्रामा सेंटर के पास NH-27 पर सड़क हादसे में नेपाल के नागरिक की मौत, तीन घायल
झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में नेपाल के एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।