कायमगंज: कायमगंज में मुनीम से 8 लाख की लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, 6 साथी पहले ही जेल जा चुके हैं, ₹25 हजार का इनाम
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद 28 अगस्त को ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था ।कायमगंज कोतवाली पुलिस ने मुनीम से हुई 8 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी यश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूट की रकम में से 1 लाख 5 हजार 800 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।आरोपी को न्यायालय की अवरक्षा भेज दिया गया