हमीरपुर: भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र के बांदा मार्ग पर शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुई मौत
भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के बांदा मार्ग पर इसुली के पास बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार युवक को शनिवार की रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इकलौते भाई की अचानक मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।