हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में जनरल स्टोर में लगी आग करीब दस लाख का सामान खाक, फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू
बबलू कुशवाहा ने कस्बे के नेहा नर्सिंग होम के पास सौम्या जनरल स्टोर के नाम से दुकान संचालित कर रखी है। उसने बताया कि दुकान के लिए उसने 10 लाख रुपए का लोन ले रखा है और इसी रुपए से कॉस्मेटिक सहित अन्य जनरल सामान दुकान पर भर रखा है। शनिवार को दुकान बंद करके वह किराए में रह रहे मकान में चला गया। रात करीब 9 बजे उसकी दुकान पर शार्ट सर्किट से आग लग गईं।