हमीरपुर: शौच के लिए गई युवती के साथ एक युवक ने जबरन किया दुष्कर्म, पिता ने थाने में दी तहरीर
पशुबाड़े में बने शौचालय में शौच के लिए गई युवती को एक युवक द्वारा खींच कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।