हमीरपुर: हमीरपुर में अग्निशमन सेवा दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रविवार को पुलिस अधीक्षक डा. दीक्षा शर्मा द्वारा अग्निशमन सेवा दिवस पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अग्निशमन के शहीद वीरों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा सलामी लेकर फायर स्टेशन का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कमल आदि रहे।