मड़ावरा: मड़ावरा के तहसील सभागार में मण्डल आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
मड़ावरा के तहसील सभागार में शनिवार को सुवह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मण्डल आयुक्त झांसी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के 167 ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या मंडल आयुक्त को सुनाई जिन्हें सुनने के बाद 10 ग्रामीणों की समस्या का तकाल निराकरण करा दिया गया।