बांसगांव: बांसगांव में शिक्षक कैशलेस योजना व डीबीटी कार्यक्रम: शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा, छात्रों को मिली डीबीटी राशि
बांसगांव तहसील सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए डीबीटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, स्वेटर, बैग और स्टेशनरी के लिए सीधे बैंक खाते में धनराशि भेजी गई। कार्यक्रम में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।