फिरोज़ाबाद: श्रमिक बस्तियों तक शासकीय योजनाओं की पहुंच के लिए बोधाश्रम में जागरूकता शिविर आयोजित
सरोजनी नायडू जूनियर हाईस्कूल बोधाश्रम में पेस दिशा चाइल्ड फंड इंडिया व शासन के संयुक्त प्रयास से शासकीय योजना जुड़ाव शिविर का आयोजन बुधवार दोपहर एक बजे करीब हुआ। लेबर, समाज कल्याण, डूडा व नगर निगम अधिकारियों ने श्रमिकों को कन्या सुमंगला, राशन कार्ड, आवास, श्रमिक कार्ड जैसी योजनाओं की जानकारी दी। 100 से अधिक ऑनलाइन आवेदन भरवाए गए।