कांके: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Oct 15, 2025 सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब नौ बजे एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मधुकम स्थित रांची नगर निगम के अपार्टमेंट में बने फ्लैट में अवैध रूप से रह रहा था। हाल ही रांची नगर निगम ने उस फ्लैट को खाली कराने का निर्देश जारी किया था।