कांके: रांची के मेन रोड में पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, वाहनों की हुई जांच
Kanke, Ranchi | Oct 15, 2025 रांची के मेन रोड में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब एक बजे पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की जांच की गई। एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे और हर गुजरने वाले वाहनों की जांच की गई। बात दें कि एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।