कांके: अरगोड़ा थाना क्षेत्र से जुआ खेलते हुए सात लोग पुलिस द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Oct 15, 2025 अरगोड़ा थाना क्षेत्र से जुआ खेलते हुए सात व्यक्ति को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात करीब नौ बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा छापेमारी कर जुआ खेलते हुए कुल सात व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।