अतर्रा: बिसंडा रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की हुई मौत
Atarra, Banda | Nov 30, 2025 बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसंडा रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक से कुचलकर बाइक में पीछे बैठे युवक की मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। और सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन रविवार को पोस्टमार्टम की करवाई की है।