करनैलगंज: कर्नलगंज में ठंड से राहत के लिए रैन बसेरे और अलाव व्यवस्था का एसडीएम ने किया निरीक्षण
कड़ाके की ठंड से राहत देने के लिए कर्नलगंज में प्रशासन ने रैन बसेरे और अलाव की व्यवस्था की है, ताकि कोई भी जरूरतमंद खुले आसमान के नीचे रात न बिताए। बुधवार 6 बजे SDM नेहा मिश्रा ने विभिन्न रैन बसेरों और अलाव स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कई स्थानों पर बनाए गए सार्वजनिक रैन बसेरों में लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।