कटरा बाजार क्षेत्र के नंदापुरवा वीरपुर कटरा मे उमेश प्रसाद के छप्पर वाले मकान में शनिवार देर रात आग लग गई, जिससे पूरा घर और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। पीड़ित ने जमीनी विवाद को आग की वजह बताते हुए छह लोगों पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। रविवार 4 बजे SO ने बताया मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।