करनैलगंज: करनैलगंज में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली की गई जब्त
करनैलगंज के पिपरी गांव मे अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई की गई। सोमवार की देर रात SDM ने छापेमारी मे मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रॉली को कब्जे मे लेकर कोतवाली मे जमा कराया। मंगलवार 12 बजे SDM ने बताया कार्रवाई की रिपोर्ट DM को भेजी जाएगी। खनन अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाई के बाद नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।