करनैलगंज: परसपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर दर्ज कराया मुकदमा
परसपुर मे सोमवार की देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट मे आने से अमन मिश्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक शव को करीब 20मी.घसीटकर खेत मे छोड़कर फरार हो गया। चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। मंगलवार 5 बजे पुलिस ने शव का PM कराया है। SO ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।