सवाई माधोपुर: कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के बाहर ग्रामीणों की चाय पर चुनावी चर्चा
सवाई माधोपुर। जिला परिषद एवं पंचायती राज चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन प्रक्रिया के बीच कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के बाहर ग्रामीण चाय की चुस्कियों के साथ चुनावी चर्चा करते नजर आए। चाय की थड़ी पर ग्रामीणों के बीच चुनाव, संभावित प्रत्याशियों और गांवों के राजनीतिक समीकरणों को लेकर बातचीत का दौर चलता रहा। चुनावी माहौल के बीच चाय की थड़ी ग्रामीणों के लिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है।