कालापीपल: आनंदीखेड़ी के पास पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पुलिस ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
कालापीपल थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के आनंदीखेड़ी में 23 अक्टूबर को तेजरफ्तार पिकअप वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी,टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार दशरथ उम्र 32 साल को गंभीर चोट आई। वही पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर इस पूरी घटना की जांचकर पिकअप वाहन क्रमांक MP 04 ZL 5767 के चालक के खिलाफ धारा 281,125A में एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं।