कालापीपल: कालापीपल कृषि उपज मंडी में सोमवार को सोयाबीन का मॉडल भाव ₹3900 प्रति क्विंटल बिका
सोमवार शाम 6:00 बजे कृषि उपज मंडी के सचिव धर्मेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कालापीपल में सोयाबीन न्यूनतम ₹500 से लेकर अधिकतम 4425 प्रति क्विंटल बिकी, मॉडल भाव 3900 रुपए प्रति क्विंटल रहा, आवक 3775 क्विंटल रही। इसके साथ ही गेहूं न्यूनतम 2241 रुपए से लेकर ₹2800 प्रति क्विंटल बिका ,मॉडल भाव 2521 रुपए रहा आवक 616 क्विंटल रही।