कालापीपल: भैंसायागड़ा में 2 नवंबर को दीपावली मंगल मिलन समारोह, कार्यक्रम स्व का भाव करेगा जागृत
कालापीपल तहसील के भैंसायागड़ा गांव में 2 नवंबर को दीपावली मंगल मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त रहेगा और जैविक उत्पादकों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में संतगण, गणमान्य नागरिक, और क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल होंगे,स्थानीय जैविक उत्पादकों से निर्मित भोजन और सामग्री रहेगी।