कालापीपल: लसुड़लिया घाघ में बारिश से हिरण का रेस्क्यू अभियान रुका, अब उमरसिंगी में चलेगा
लसुड़लिया घाघ के जंगल में दक्षिण अफ्रीका व वन विभाग की टीम द्वारा हेलीकॉप्टर से हांका लगाकर बोमा तकनीक से हिरणों का रेस्क्यू अभियान चलाया गया।वही इमलीखेड़ा व लसुड़लिया घाघ में अब तक कुल 295 हिरणों का रेस्क्यू कर मंदसौर के गांधी सागर अभ्यारण में छोड़ा जा चुका है,वही पिछले 2,3 दिन से हो रही बारिश से मंगलवार को बोमा को हटा लिया,अब उमरसिंगी में चलेगा अभियान।