कालापीपल: खमलाय में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन, आरएसएस का भव्य पथ संचलन निकाला गया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर खमलाय में पथ संचलन निकाला गया। सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में, घोष की लय पर संगठित कदमों से आगे बढ़ते दिखाई दिए। पथ संचलन गांव के मुख्य मार्गों से निकाला गया, जहां ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा, दीप सज्जा और भगवा ध्वजों से स्वयंसेवकों का स्वागत किया।