धनौरा: गजरौला गांव काकाठेर के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल
मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। हाईवे की मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली साइड पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था चल रही थी और दूसरी साइड दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली पर कांवड़िये चल रहे थे। वन-वे वाली साइड पर गांव कांकाठेर के सामने आमने-सामने से दो कारों में जोरदार टक्कर लग गई। दोनों कारों में दो-दो व्यक्ति सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए।