आबू रोड: आबूरोड शहर पुलिस को मादक पदार्थ के खिलाफ मिली सफलता, फरार एक वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
आबूरोड शहर पुलिस ने 20 किलो चरस तस्करी के मामले में फरार एक वांछित आरोपी को और गिरफ्तार किया यह गिरफ्तारी गुजरात के डिसा से हुई है आरोपी की पहचान काकू सिंह के रूप में हुई है जो इस अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई में शामिल था पुलिस ने बताया कि मामला 30 मार्च को शुरू हुआ था जब रीको थाना अधिकारी के द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक कार से 20 किलो चरस बरामद की थी