भंडरा: भंडरा प्रखंड में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दुकानों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री और गुणवत्ता की हुई जांच
लोहरदगा जिला के भंडरा प्रखंड में गुरुवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोइन अख्तर के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों की टीम ने खास तौर पर इस बात की जांच की कि कहीं दुकानदार ग्रामीणों को एक्सपायरी समय-सीमा समाप्त खाद्य सामग्री तो नहीं बेच रहे हैं।