हज़ारीबाग: पत्रकारों के समर्थन में उतरे सांसद-विधायक, कल करेंगे धरना
पत्रकारों के समर्थन में उतरे सांसद-विधायक, कल धरना हजारीबाग में नगर आयुक्त और प्रेस क्लब अध्यक्ष के बीच विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। वायरल वीडियो के बाद पत्रकारों के समर्थन में सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और सामाजिक संगठन सामने आए हैं। सांसद मनीष जायसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद समेत कई नेताओं ने प्रेस क्लब पहुंचकर नगर आयुक्त के व्यवहार पर सवाल उठाए। वहीं, हजारीबाग प्रेस क्लब ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है।