मंझनपुर: मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में देहदान जागरूकता सेमिनार आयोजित, पहले देहदानी का किया गया सम्मान
मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को समय 12 बजे देहदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया, जहां जिले के पहले देहदानी 76 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद को सम्मानित किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. हरिओम कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में देहदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। डा. राकेश कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम का संचालन किया है।