मंझनपुर: कौशांबी के किसान की निर्मम हत्या, शव चित्रकूट में रेलवे ट्रैक पर फेंका गया, परिजनों ने भूमाफिया पर लगाया आरोप
ज़मीनी विवाद में एक किसान की बेरहमी से हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या या हादसे का लगे। मृतक की पहचान कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव निवासी नरेश रैदास (50 वर्ष) के रूप में हुई। उसका शव चित्रकूट जिले के कर्वी थाना क्षेत्र में बेड़ी पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में कटा हुआ मिला।