मंझनपुर: गोराजू के नाम से आवंटित शराब दुकान अमीना में बस्ती के बीच हो रही संचालित, ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर डीएम से की शिकायत
पश्चिम शरीरा इलाके के अमीना मे बस्ती के बीच एक शराब की दुकान संचालित हो रही है जो गोराजू गांव के नाम से आवंटित हुई है।पुलिस को एक्स पर सूचना देते हुए यह आरोप लगाया गया है। बुधवार-गुरुवार रात एक वीडियो भी वायरल हुई,जिसमे बताया गया है कि मामले की शिकायत डीएम से की गई है।बताया कि शराबियों का जमावड़ा रहता है।व्यापारियो और ग्रामीणो ने शिकायत पत्र डीएम को दिया है।