मंझनपुर: दहेज हत्या और एससी-एसटी मामले के फरार अभियुक्त को पुलिस ने हिसामपुर से किया गिरफ्तार
हिसामपुर गांव से पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया अभियुक्त का नाम सोनू प्रजापति पुत्र राजेश प्रजापति है।अभियुक्त पर दहेज हत्या से संबंधित मुकदमा थाने में दर्ज था और एससी-एसटी एक्ट का भी मामला दर्ज था।गिरफ्तारी के पश्चात लिखा पढ़ी करते हुए पुलिस ने अभियुक्त का न्यायालय चालान कर दिया है।