मंझनपुर: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद कौशांबी के सयारा मैदान में पहुंचे, हेलीकॉप्टर से उतरे और कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने गृह जनपद कौशांबी पहुंचे हैं।सयारा के बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में उनका हेलीकॉप्टर दोपहर में उतरा था।बताया जाता है कि पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और अपने निज निवास सिराथू जाकर परिवार के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। कड़ा की शीतला माता मंदिर भी दर्शन करने जाएंगे।