पलवल नेशनल हाईवे 19 पर बंचारी गांव के पास मुंडकटी थाना क्षेत्र में एक केंटर गाड़ी ने पिता पुत्र को रौंद दिया। जिसके कारण से दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक का परिवार मूल रूप से फरीदाबाद का रहने वाला बताया गया। मृतक के परिजन अभी पोस्टमार्टम करने के लिए जिला अस्पताल नहीं पहुंच पाए।।