रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में दो वर्षीय मासूम की मौत के मामले में डीएम कार्यालय पर जमकर हुआ हंगामा
नेशनल बाल चिकित्सालय में कथित लापरवाही के आरोपों को लेकर सफाई कर्मियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कलेक्ट्रेट में शनिवार दोपहर 12 बजे प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की,आरोप है कि एक दिन पहले नेशनल बाल चिकित्सालय में इंजेक्शन लगने के बाद दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी।