प्रेस विज्ञप्ति
समाहरणालय मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
*खरीफ मौसम में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जिले में किसान गोष्ठियों का आयोजन*
मधेपुरा, 05 सितंबर 2026।
किसानों को खरीफ मौसम में सब्जियों की वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती के प्रति जागरूक करने तथा उनकी उत्पादन क्षमता एवं आय में वृद्धि के उद्देश्य से जिले में ‘खरीफ किसान गोष्ठी’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत मधेपुरा प्रखंड के तुलसीबाड़ी पंचायत तथा जिले के अन्य प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में “खरीफ मौसम में सब्जी की खेती” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
तुलसीबाड़ी पंचायत में आयोजित किसान गोष्ठी का विधिवत उद्घाटन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं कृषि विज्ञान केंद्र, मधेपुरा के वैज्ञानिकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, मधेपुरा के वैज्ञानिकों ने तकनीकी सत्र में खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली उन्नत एवं व्यावसायिक फसलों के उत्पादन, उत्पादकता, भंडारण एवं बाजार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी किसानों को दी। साथ ही आधुनिक कृषि तकनीकों तथा फसलों में लगने वाले रोगों के प्रभावी उपचार एवं प्रबंधन के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, मधेपुरा श्री रितेश रंजन ने बताया कि किसानों तक आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंडवार, तिथिवार एवं पंचायतवार खरीफ किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में लगभग 75 से 100 कृषकों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रखंडवार किसान गोष्ठी कार्यक्रम
दिनांक प्रखंड पंचायत कार्यक्रम/क्लस्टर स्थल
05.09.2026 मधेपुरा तुलसीबाड़ी राजपुर मलिया अनमोल कुमार, सुधा बाई नं.-02 के प्रक्षेत्र पर
05.09.2026 सिंहेश्वर मानपुर पुष्पोत्तम कुमार, कबड्डा गोभीचौरी के प्रक्षेत्र पर
05.09.2026 शंकरपुर गिद्धा शिवशंकर मेहता, गिद्धा के प्रक्षेत्र पर
07.09.2026 घैलाढ़ झिटकिया नरेन्द्रचंद नवीन, झिटकिया के प्रक्षेत्र पर
07.09.2026 गम्हरिया ईटवा जीवछपुर अरुण साह, टोका सिंहपुर के प्रक्षेत्र पर
08.09.2026 उदाकिशुनगंज बीडी रणपाल गोपीकांत शर्मा, देवल के प्रक्षेत्र पर
जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग का प्रयास है कि किसानों को खेत तक आधुनिक कृषि ज्ञान उपलब्ध कराते हुए खरीफ मौसम में सब्जी उत्पादन को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाया जाए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar