सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत तुर्की गांव (तरीयमा पंचायत, वार्ड 3) के नढ़ेहिया घाट पर दर्दनाक नाव हादसा। मवेशी का चारा लाने गई महिलाओं और बच्चियों से भरी नाव बीच नदी में पलटने से 5 बच्चों की माँ रूपम देवी (35 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय मासूम नेहा कुमारी अब भी लापता है।
25 साल से सिर्फ वादों की सियासत चल रही है, लेकिन नढ़ेहिया घाट पर आज तक पुल नहीं बन सका। आखिर सिस्टम और जनप्रतिनिधियों की इस लापरवाही की कीमत गरीब जनता कब तक अपनी जान देकर चुकाएगी? नए SDPO निशिकांत भारती और स्थानीय प्रशासन से मांग है कि लापता बच्ची की तलाश तेज की जाए और पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा मिले।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #TibetianGlaciers #everyonefollowers #Warning #nepal #China #iaspriyarani #rohtassasaram #sdmrohtas @highlight